इटावा: डीएम के आदेश पर NHAI ने आईटीआई से जसवंतनगर तक हाइवे सर्विस रोड पर अवैध अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, मची अफरा-तफरी
Etawah, Etawah | Apr 6, 2026 डीएम शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने पुलिस बल के साथ शहर के आईटीआई चौराहे से जसवंतनगर तक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस कार्रवाई से सर्विस रोड पर दुकानदारों और मकान मालिकों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया।