दतिया नगर: मकान बनाने के पैसे को लेकर विवाद, आरक्षक ने सिद्धार्थ कॉलोनी के युवक पर मामला दर्ज कराया, युवक ने जाँच की मांग की
नगर के सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी युवक ने आईजी चंबल जॉन को आवेदन देकर एक प्रकरण में जांच की मांग की है युवक ने बताया कि आरक्षक द्वारा उसको मकान बनाने का ठेका दिया गया था मकान बनाने का जो पैसा शेष निकल रहा था उसको ना देना पड़े इसलिए आरक्षक ने षडयंत्र पूर्वक उसके विरुद्ध कोतवाली में एक मामला दर्ज कर दिया है । युवक ने गुरुवार को वीडियो जारी कर जांच की मांग की.