दमोह: बड़ापुरा: शराब के पैसे न देने पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Damoh, Damoh | May 31, 2026 दमोह बड़ापुरा में शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने और मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। घायल देवेन्द्र कुमार राज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अरविंद कोरी ने रुपये न देने पर गाली-गलौज करते हुए हमला किया। त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया।