उमरी के पास अज्ञात बाइक चालक ने पैदल राहगीर महिला को ठोकर मार दी है,जिससे महिला घायल है और जिला अस्पताल में इलाजरत है,घायल महिला पिपरी कला निवासी भूरी प्रजापति बताई जा रही है,जो सतना किसी काम से आई थी और शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे गांव जाने के लिए सिविल लाइन स्थित बस स्टॉप जा रही थी तभी पीछे से एक बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे वह घायल हो गई है।