सतना जिले में मौसम विभाग ने शुक्रवार की शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 घंटे में 5 इंच वर्षा दर्ज की है । पिछले 18 दिन में पूरे जिले में 15 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि जिले में वार्षिक औसत वर्षा 35 इंच ही अनुमानित है । बारिश से पूरे जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त है, नदी नाले उफान पर है, निचले इलाकों में जलभराव हो गया है ।