सिंधी कैंप मोड पर शुक्रवार की शाम एक मानवीय घटना सामने आई है जिसमें एक कार चालक ने सड़क किनारे बैठी एक गाय के बछड़े पर लापरवाही पूर्वक कार चढ़ा दी है जिससे बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है,अमानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको लेकर गौवंश पलकों में भारी आक्रोश है।वही इस घटना पर कोलगंवा थाना पुलिस ने जांच कार्यवाही की बात कही है।