सतना में हो रही बेतहाशा बारिश के चलते शुक्रवार की दोपहर 1230 बजे बिरला का तालाब ओवरफ्लो हो गया । ठेकेदार के मना करने के बावजूद स्थानीय लोग बिना सुरक्षा ओवरफ्लो तालाब से मछली पकड़ने से बाज़ नहीं आ रहे है । तालाब में कोई भी सुरक्षा गार्ड या पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं है । ऐसे में ओवरफ्लो तालाब में मछली शिकारियों के साथ कोई भी घटना घट सकती है ।