पिछोर: पिछोर विधासभा क्षेत्र: ग्राम पटसेरा के सरकारी स्कूल में दौड़ेगी विधायक विकास एक्सप्रेस, शिक्षा के प्रति अनूठी पहल
आज बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पटसेरा में विकास और शिक्षा को जोड़ने वाली एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। यहां के शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री बॉल को न केवल मजबूती से तैयार किया गया है बल्कि इसे एक ट्रेन का रूप देकर बच्चों के लिए आकर्षक बनाया गया है। इस नवाचार को विधायक विकास एक्सप्रेस नाम दिया गया है।