किशनगंज: बकनपुरा ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन
बकनपूरा ग्राम पंचायत कार्यालय पर ग्रामीणों ने ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह से बकनपुरा ग्राम में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। पूर्व में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों ने समाधान की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।