इंदौर: पहली बारिश में 62 लाख की लागत से बनी सड़क उखड़ी, ठेकेदार को फटकार, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
Indore, Indore | Jul 29, 2026 इंदौर में 62 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क पहली ही बारिश में उखड़ गई। मामला वार्ड नंबर 55 के जावरा कंपाउंड क्षेत्र का है। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। इंदौर के वार्ड नंबर 55 स्थित जावरा कंपाउंड में 62 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह से उखड़ गई