आगरा: चांदी गबन की घटना में संलिप्त दो अभियुक्त टीपी नगर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार, 30.90 किलो सफेद धातु की सिल्लियां बरामद
Agra, Agra | May 17, 2024 थाना हरी पर्वत पुलिस ने चांदी गबन की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को टीपी नगर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने इनके कब्जे से 30 किलो 90 ग्राम सफेद धातु की सिल्लियां (चांदी) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 21 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इनके चार साथियों को पहले ही जेल भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी है।