आज़मगढ़: छपरा सुल्तानपुर में ट्यूबवेल पर करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली के छपरा सुल्तानपुर गांव में अपने खेत में ट्यूबवेल से खेत में पानी चलाने गए बुजुर्ग की मोटर चालू करते समय करेंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। जीयनपुर थाना क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव (68 वर्ष) पुत्र स्व सुखनंदन यादव शनिवार को अपराह्न घर से 5 सौ मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने के लिए अकेले गए हुए थे।