आज़मगढ़: बेगपुर खालसा में बकरी चराने गए युवक की तमसा नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
निजामाबाद थाना के बेगपुर खालसा में शनिवार की शाम को युवक बकरी चराने गया था। इसी दौरान तमसा नदी में नहाने लगा। तभी डूबकर मौत हो गई। रविवार को सुबह करीब 6 बजे घटना स्थल से एक किमी दूर शव नदी में उपराया हुआ मिला। निजामाबाद थाना के बेगपुर खालसा गांव निवासी संतोष कुमार 29 वर्ष पुत्र स्व राम निहुर शनिवार की शाम 5 बजे घर से बकरी लेकर गया था फिर नदी में नहाने लगा।