आज़मगढ़: लाटघाट ढाबा के पास ट्रक से कुचल कर लाइन मैंन की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट ढाबा के पास शनिवार को रात में करीब आठ बजे ट्रक से कुचल कर संजय कनौजिया पुत्र शिवकुमार कनौजिया उम्र 40वर्ष निवासी ग्राम जमसर कोतवाली जीयनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिर कुचलने के चलते करीब एक घंटे बाद शिनाख्त हो सकी। संजय लाटघाट हाइडल पर लाइनमैन संविदा कर्मी था। शनिवार को रात्रि 8बजे रौनापार के काँखभार से आ रहा था।