आंवला: आंवला नवीन मंडी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सड़क पर दुकानें, जाम और गंदगी से व्यापारी परेशान, एसडीएम से की शिकायत
Aonla, Bareilly | May 30, 2026 आंवला नवीन मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। मंडी प्रांगण में जगह न मिलने के कारण दुकानें सड़क पर लग रही हैं, जिससे भीषण जाम और गंदगी का अंबार लग गया है। परेशान आढ़तियों और व्यापारियों ने शनिवार दोपहर तीन बजे एसडीएम आंवला विदुषी सिंह को शिकायत देकर तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।