महोबा: देशी शराब ठेके के मुनीम से हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, बरा तिगैला के पास मुठभेड़ में चार गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 देशी शराब ठेके के मुनीम से हुई लूट का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। बरा तिगैला के पास हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूटी गई 55,200 रुपये की नकदी, बुलेट बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल मूल का एक युवक भी शामिल है।