201 निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा
देवास। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में रविवार को 201 निशानों की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। चाणक्यपुरी के राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई यात्रा केला देवी मंदिर और जवाहर नगर होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंची, जहां भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किए।
मंदिर में बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। महाआरती और भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं राधा ठाकुर की भजन प्रस्तुतियों पर भक्त झूम उठे। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
Dewas Nagar, Dewas | Aug 23, 2026