जगदलपुर: नीट के पेपर लीक मामले में बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बीजेपी सरकार को घेरा
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं का सामने आना केंद्र सरकार की लापरवाही कार्यप्रणाली का प्रमुख हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत और विश्वास दोनों टूट रहे हैं।