पन्ना: बड़ी देवी मंदिर के पास मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी, दो बच्चियों और बहू के साथ की गई मारपीट; मामला दर्ज
Panna, Panna | Dec 30, 2024 पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सिविल लाइन चौकी के पुराना पन्ना बड़ी देवी मंदिर के पास आज दिन सोमवार दिनांक 30 दिसंबर को करीब 4 बजे घर के सामने पड़ी मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के द्वारा दुसरे पक्ष पर लाठी-डंडो और फावडे से हमला कर दिया जिसमें पति-पत्नी दो बेटियां एवं बहु घायल हो गई।