पन्ना: कोतवाली थाने के पास महिला से मोबाइल छीनकर फ़रार हुए बाइक सवार नकाबपोश बदमाश, मंगलसूत्र खींचने में रहे विफल; मामला दर्ज
Panna, Panna | Dec 30, 2024 पन्ना कोतवाली से चंद दूरी पर स्टेट बैंक के बगल की गली में आज 30 दिसंबर 2024 को भोर सवेरे नकाबपोश बाइकसवारों ने महिला पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और सोने का मंगलसूत्र मनचली खींचने में नाकाम रहे। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बाइक सवार रफूचक्कर हो गए।