पन्ना: पन्ना के युवक को मिला 4.1 कैरेट का दुर्लभ हीरा, कार्यालय में किया जमा, कीमत 10 लाख से अधिक
Panna, Panna | Dec 30, 2024 पन्ना जिले में हीरे मिलने का सिलसिला साल 2024 के आखिरी दिनों में भी जारी है। आज, 30 दिसंबर 2024 को, एक युवक को 4.1 कैरेट का नायाब हीरा मिला। युवक अजय सिंह यादव, जो जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव के पुत्र हैं, ने अपने पिता और मित्रों के साथ इस बहुमूल्य हीरे को हीरा कार्यालय पन्ना में जमा कर दिया।