पन्ना: पन्ना नगर में यातायात व्यवस्था चरमराई, पुरानी कचहरी से गांधी चौक तक लगा लंबा जाम
Panna, Panna | Dec 30, 2024 पन्ना नगर में यातायात व्यवस्था पूरे तरीके से चरमराई हुई है। हम आपको बतादें कि ऐसा ही कुछ मामला आज दिनांक 30 दिसंबर दिन सोमवार को दोपहर करीब 2:00 बजे देखने को मिला जहां पुरानी कचहरी से लेकर गांधी चौक तक करीब आधा किलोमीटर तक दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया जिसमे दोनो ओर से वाहन फसे रहे।