सुल्तानपुर: नगर क्षेत्र से होकर गुजर रहे भारी वाहन, बड़े हादसों का बढ़ा खतरा, सप्ताह भर पूर्व ट्रक ने युवक को था कुचला
टाटिया नगर पुल के स्लैब टूट जाने से भारी वाहन एक बार फिर रात से ही नगर क्षेत्र से गुजारे जाने लगे। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से ये भारी वाहन तेज गति से गुजर रहे ऐसे में शहर के अंदर बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। वही शहर में फिर से जाम की स्थिति पैदा होने लगी है।