सिटी कोतवाली के भुंजुआ मोहल्ले में युवक अमन कश्यप के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले यश गुप्ता प्रिंस गुप्ता और आकाश आडवाणी को थाने में रिपोर्ट दर्ज रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । थाने में आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद शुक्रवार की दोपहर 1230 बजे आरोपियों का मेडिकल कराया है और पेश करने के लिए कोर्ट रवाना हो गई है ।