नवादा: नवादा में चला कन्या स्वास्थ्य महाभियान, डीएम रवि प्रकाश ने दी HPV वैक्सीन की महत्वपूर्ण जानकारी
Nawada, Nawada | May 2, 2026 नवादा जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छात्राओं को HPV वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।