भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में गौ सम्मान अभियान पर दक की बैठक, गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक
भीलवाड़ा शहर में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह बैठक भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय पर आयोजित हुई, जहां राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद दामोदर अग्रवाल भी मौजूद रहे।