नशे के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय एकता का संदेश! 🇮🇳
‘FIGHT AGAINST DRUGS’ के संकल्प के साथ निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली आज ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर पहुंची, जहां राजस्थान पुलिस बैंड की स्वरलहरियों, पुष्पवृष्टि और तिलक लगाकर राइडर्स का भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, विभिन्न केंद्रीय पुलिस संगठनों एवं राज्य पुलिस के 250 राइडर्स की यह रैली युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
📍 22 अक्टूबर | सुबह 10 बजे
अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग, जयपुर से महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना करेंगे।
जयपुर से अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात की ओर बढ़ने वाली इस रैली के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के साथ संवाद कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा। राजस्थान पुलिस द्वारा रैली के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, एस्कॉर्ट, पार्किंग एवं आपातकालीन सहायता की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
आइए, नशे के विरुद्ध इस जन-अभियान का हिस्सा बनें और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।
नशे को ना, जिंदगी को हां! 🇮🇳
#RajasthanPolice #FightAgainstDrugs #DrugFreeIndia #नशामुक्तभारत
955 views | Rajasthan, India | Oct 21, 2026