बेगूसराय: बीपीएससी ADEO परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला सामने आया
बेगूसराय में बीपीएससी की ओर से आयोजित ADEO परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है, जहां एक अभ्यर्थी कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा था। लेकिन वीक्षकों की सतर्कता से उक्त परिक्षार्थी को पकड़ लिया गया। पुलिस पकड़े गए छात्र से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।