मखदुमपुर: नाबालिग से छेड़खानी करने पर युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया
मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।