सिमडेगा: 10 साल से फरार उग्रवादी गिरफ्तार, SDpO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
सिमडेगा में शनिवार को 4 बजे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। आरोपी बानो थाना के आर्म्स एक्ट और उग्रवादी कांड में नामजद था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर बालूमाथ क्षेत्र से उसे दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।