भीलवाड़ा: भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: शांति भंग के मामले में 32 गिरफ्तार, विभिन्न मामलों में 11 आरोपी दबोचे गए
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें लगातार मुस्तैदी से काम कर रही है। पुलिस टीम हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी निगाह रखती है ताकि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।इसी के तहत जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुल 32 जनों को शांति भंग के आरोप में और विभिन्न प्रकरणों में 11 जनों को गिरफ्तार किया है।