जनपद ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.06.2026 को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के अनावरण हेतु 06 टीमों का गठन किया गया था । टीमों द्वारा वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 06.06.2026 को घटना का सफल अनावरण किया गया । विवेचक द्वारा नामित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है । अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि उनके व धनीराम के मध्य जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद चला आ रहा था । साथ ही हाल ही में खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर लगे फलो को तोड़ने को लेकर भी वाद-विवाद हो गया था । चूंकि धनीराम को कम दिखाई व सुनाई देता था इसी बात का फायदा उठाकर सुनियोजित षड़यंत्र रचते हुए धनीराम की खेत के पास बने बांध के पानी में डुबोकर अभियुक्तगणों द्वारा हत्या कर दी गयी थी । इस मुकदमे को ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित कर लिया गया है ताकि अभियुक्तगणों को शीघ्र अतिशीघ्र अधिकतम सजा दिलाई जा सके ।
31 views | Lalitpur, Uttar Pradesh | Jun 6, 2026