कौंच: कोंच नगर में बंटवारे के बिना जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप, बुजुर्ग महिला ने एसडीएम से की शिकायत और कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | Jun 3, 2026 कोंच नगर के मौजा बदनपुरा की आराजी संख्या 2716मि. को लेकर भूमि विवाद का मामला सामने आया है। भूमि के सह-स्वामियों फूल कुंवर एवं राजेन्द्र प्रसाद ने बुधवार दोपहर 2 बजे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि जमीन का कानूनी बंटवारा हुए बिना कुछ लोग प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे हैं। शिकायत में बताया गया है कि भूमि पर रास्ता बनाया गया, पक्के पिलर लगाए गए है।