रावतसर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रावतसर में शुक्रवार को 14 से 15 साल की बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया रावतसर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनिंदर सिंह व एएनएम गुरमीत कौर ने बताया कि कि अभी तक रावतसर ब्लॉक क्षेत्र में 130 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई है व आमजन को वैक्सीनेशन करवाकर बीमारी से सुरक्षित करने की अपील की गई है।