दरभंगा: परीक्षा से लौट रही नाबालिग छात्रा से लिफ्ट के बहाने दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार
बिरौल। थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर ननिहाल ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी और उसके पिता जामुन मांझी भी शामिल हैं।अब गिरफ्तार तीनों से पूछताछ किया आ रहा है।