बदायूं: बदायूं के कादरचौक में बिजली घर के पास खनन विभाग ने खनन करते एक जेसीवी और तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा, की कार्रवाई
Budaun, Budaun | Mar 16, 2026 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कादरचौक स्थित बिजली घर से थोड़ी दूरी पर मुखबिर की सूचना पर खनन विभाग के खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर खनन कर रही एक जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर - ट्रॉलियो को पकड़ कर सीज कर दिया और थाने में खड़ा करा दिया।