खंडवा के माता चौक कलाली पर दो युवकों के बीच अचानक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान एक युवक ने गुस्से में आकर दूसरे युवक के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी सोमवार दोपहर 12 बजे की है