भांडेर: बिछरेंटा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता, परिजनों ने भांडेर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Bhander, Datia | Apr 7, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के बिछरेंटा गांव से एक 35 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 03 अप्रैल की शाम करीब साढ़े 04 बजे अपने ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई और उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला।