जमुई: जमुई-लखीसराय मार्ग के मंझवे-शिवसोना के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कहर में शिक्षिका समेत 2 लोग घायल
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे और शिवसोना गांव के बीच बुधवार सुबह 8 बजे के करीब बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका बेबी कुमारी (25) और उनके भाई वीरेंद्र कुमार (28) घायल हो गए। दोनों सिकंदरा प्रखंड के गोखुला फतेहपुर निवासी हैं। घायल वीरेंद्र ने बताया कि वह बहन को सरसंडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोड़ने जा रहा था।