शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले थीम रोड पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक कार चालक की लापरवाही और बाइक की तेज रफ्तार के चलते जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।