ऊंचाहार: ऊँचाहार से बिहार के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता रवाना, भरत भूषण तिवारी के परिजनों से करेंगे मुलाकात
अभी हाल ही में बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान भरत भूषण तिवारी की पुलिसकर्मियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।और लगातार विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है।बुधवार ऊँचाहार क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार पांडेय व अनुज सिंह साथियों के साथ बिहार के लिए रवाना हुए हैं।