गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर पुनर्निर्माण कार्य जारी, मेगा ब्लॉक लिया गया
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 के पुनर्निर्माण के लिए लगाए गए मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों का दबाव अन्य प्लेटफार्म पर बढ़ गया है।प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर अत्यधिक भीड़ होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।प्लेटफार्म संख्या 2 पर 52 तो वहीं प्लेटफार्म संख्या 3 कर 45 ट्रेनों का ठहराव निर्धारित हैं।