हरदोई: सुरसा पुलिस ने 4 अभियुक्तों को 64 चोरी के गैस सिलेण्डर सहित किया गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद
Hardoi, Hardoi | Aug 1, 2025 26 जुलाई को वादी नायब तहसीलदार सुरसा अनुपम तिवारी ने सुरसा पुलिस को तहरीर दी थी कि कुर्कशुदा सम्पत्ति भारत गैस एजेन्सी फतियापुर से अज्ञात चोरों द्वारा कुछ सिलेण्डर चोरी कर लिये गये। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना सुरसा पर केस पंजीकृत किया गया।