Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

भारत का एक गांव जहां हर पुरुष 2 शादियां करता है, पत्नियां सौतन नहीं बहन की तरह रहती हैं साथ-साथ भारत देश विविधताओं का देश है, यहां के रीति-रिवाज और परंपराओं में भी बहुत विविधता पाई जाती है। लेकिन कुछ परंपराएं और रीति-रिवाज ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हैरानी ज्यादा होती है। परंपराओं की रूढ़िवादिता ऐसी है कि लोग नियम-कानून को पीछे कर देते हैं। इन परंपराओं के लेकर लोगों में विश्वास भी ऐसा कि कानून के रखवाले चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते हैं। आज भारत के एक गांव की ऐसी ही एक आजीबो-गरीब परंपरा के बारे में आपको बताएंगे। इस गांव की परंपरा ये है कि यहां हर पुरुष दो शादियां करता है। इस परंपरा को गांव का हर स्त्री-पुरुष खुशी-खुशी और बड़े शिद्दत के साथ निभाता भी है। जैसलमेर का रामदेयो गांव अजीबो-गरीब परंपरा वाला ये गांव है - राजस्थान के जैसलमेर में स्थित रामदेयो गांव। इस गांव में रहने वाला हर पुरुष दो शादियां करता है। इन शादियों के पीछे काफी पुराना रिवाज है। यहां ऐसा माना जाता है कि इस गांव में जिसने भी सिर्फ एक शादी की है उसकी पत्नी ने गर्भधारण नहीं किया। ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। अगर पहली पत्नी प्रेग्नेंट हो भी जाए तो सिर्फ बेटी को ही जन्म देती है। ऐसे में लोग दूसरी शादी करते हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि हर पुरुष की दूसरी पत्नी को बेटा ही होता है। ऐसे में वंश को आगे बढ़ाने के लिए मर्दों को दूसरी शादी करना जरुरी है। बहनों की तरह रहतीं है सौतनें आमतौर पर जहां एक पत्नी अपने पति को किसी और के साथ बांटने को तैयार नहीं होती, वहीं इस गांव में दोनों सौतन बहनों की तरह साथ-साथ रहती हैं। दरअसल, इस परंपरा के बारे में सभी को पता है। ऐसे में महिलाओं ने भी इसे अपनी किस्मत मान कर पति की दूसरी शादी को अपना लिया है। नई पीढ़ी को नहीं भा रही ये परंपरा गांव की नई पीढ़ी या नई जेनरेशन के लोग इस रिवाज से अब मुंह मोड़ रहे हैं। ये गैरकानूनी तो है ही, लोग इसे पुरुषों द्वारा दूसरी शादी करने का बहाना भी बता रहे हैं। इस अजीबोगरीब परंपरा की वजह से ये गांव मशहूर है। पुलिस को भी इस गांव के इस रिवाज की जानकारी है। इसके बावजूद यहाँ दूसरी शादी के लिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाता। क्योंकि कोई किसी तरह की कोई शिकायत नहीं करता है। भारत समेत दुनिया के ज्यादातर देशों और समुदायों में एक व्यक्ति को एक समय में एक ही पत्नी या पति रखने का अधिकार है। भारत के हिंदू समुदाय में तो बिना तलाक के दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। लेकिन भारत के राजस्थान में बसे इस गांव में हर पुरुष दो शादियां करता है। ना तो कानून ही उन्हें सजा देता है ना ही शख्स की पत्नियां अपने अधिकार के लिए लड़ती हैं।

Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2026

MORE NEWS

पति की मौत के बाद उजड़ी दुनिया, पांच मासूम बच्चों के साथ जीवन काट रही माँ की मदद को बढ़े हाथ

हरदोई। हरियावां विकासखंड क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले बीमारी से पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। तब से चार बेटियों और एक सात वर्षीय बेटे का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। अब महिला की मदद को लोग आगे आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला राधा नगर निवासी ब्रजकिशोर त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ महिला के घर पहुंचे और कपड़े, खाने की सामग्री के साथ नकद राशि दी। उन्होंने कहा कि वह लगातार जरूरत मंदो की मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

पति की मौत के बाद उजड़ी दुनिया, पांच मासूम बच्चों के साथ जीवन काट रही माँ की मदद को बढ़े हाथ हरदोई। हरियावां विकासखंड क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पति की मौत के बाद परिवार पर आए संकट को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा निवासी पूनम सिंह ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन माह पहले बीमारी से पति सुधीर कुमार सिंह का निधन हो गया। तब से चार बेटियों और एक सात वर्षीय बेटे का पालन-पोषण करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। अब महिला की मदद को लोग आगे आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला राधा नगर निवासी ब्रजकिशोर त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ महिला के घर पहुंचे और कपड़े, खाने की सामग्री के साथ नकद राशि दी। उन्होंने कहा कि वह लगातार जरूरत मंदो की मदद करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

एक बार फिर से सुन लो फ्रेंड्स.
मैंने तो सोचा था रील से काम चल जाएगा लेकिन आपने तो हमारे प्यारे मंत्री रिजाइन ही ले लिया फ्रेंड्स!
अब तो मुझे रील लेकर आपकी ख़िदमत में बार बार आना पड़ेगा फ्रेंड्स! 

मेरे मन की बात सुन लो फ्रेंड्स

एक बार फिर से सुन लो फ्रेंड्स. मैंने तो सोचा था रील से काम चल जाएगा लेकिन आपने तो हमारे प्यारे मंत्री रिजाइन ही ले लिया फ्रेंड्स! अब तो मुझे रील लेकर आपकी ख़िदमत में बार बार आना पड़ेगा फ्रेंड्स! मेरे मन की बात सुन लो फ्रेंड्स

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

बालामऊ सीट पर सपा से दावेदारी मजबूत, टिकट मिला तो ऐतिहासिक जीत तय : छत्रपाल छत्तर
.
#हरदोई: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हरदोई जिले की 160 बालामऊ विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे वर्तमान संडीला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल 'छत्तर' ने (द टेलीकास्ट न्यूज़) से विशेष बातचीत में अपनी चुनावी तैयारियों, संगठन की रणनीति तथा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी।
छत्रपाल छत्तर ने कहा कि उन्होंने बीते लंबे समय से बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया है और संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी चुनावी तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और अब केवल पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार है। उनका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें टिकट देगा और यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वह बालामऊ विधानसभा सीट पर पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में सभी वर्गों के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह, समर्थन और विश्वास प्राप्त है। जनता लगातार उनके संपर्क में है और क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे उम्मीदें लगाए बैठी है। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि यदि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाया होता तो परिणाम अलग होते और वह विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करते। उनका कहना था कि वर्ष 2027 के चुनाव में उनकी दावेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी।
साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं। उनके अनुसार वर्षों से क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का परिणाम है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें चुनाव मैदान में मजबूती प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी छत्रपाल छत्तर ने अपनी राय रखी। जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप था कि लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिन सरकार समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ी है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके अनुसार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।
प्रदेश के विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने पर छत्रपाल छत्तर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास के नाम पर केवल वादे मिले हैं। उनका कहना था कि वर्ष 2027 में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गांव, किसान, युवा, व्यापारी तथा गरीब वर्ग को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
बातचीत के अंत में छत्रपाल छत्तर ने एक बार फिर विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी सक्रियता, जनाधार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बालामऊ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बालामऊ सीट पर सपा से दावेदारी मजबूत, टिकट मिला तो ऐतिहासिक जीत तय : छत्रपाल छत्तर . #हरदोई: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हरदोई जिले की 160 बालामऊ विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे वर्तमान संडीला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल 'छत्तर' ने (द टेलीकास्ट न्यूज़) से विशेष बातचीत में अपनी चुनावी तैयारियों, संगठन की रणनीति तथा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि उन्होंने बीते लंबे समय से बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया है और संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी चुनावी तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और अब केवल पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार है। उनका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें टिकट देगा और यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वह बालामऊ विधानसभा सीट पर पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में सभी वर्गों के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह, समर्थन और विश्वास प्राप्त है। जनता लगातार उनके संपर्क में है और क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे उम्मीदें लगाए बैठी है। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि यदि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाया होता तो परिणाम अलग होते और वह विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करते। उनका कहना था कि वर्ष 2027 के चुनाव में उनकी दावेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं। उनके अनुसार वर्षों से क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का परिणाम है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें चुनाव मैदान में मजबूती प्रदान करेगा। राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी छत्रपाल छत्तर ने अपनी राय रखी। जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप था कि लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिन सरकार समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके अनुसार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। प्रदेश के विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने पर छत्रपाल छत्तर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास के नाम पर केवल वादे मिले हैं। उनका कहना था कि वर्ष 2027 में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गांव, किसान, युवा, व्यापारी तथा गरीब वर्ग को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। बातचीत के अंत में छत्रपाल छत्तर ने एक बार फिर विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी सक्रियता, जनाधार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बालामऊ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

हरदोई में प्राइवेट बस और पिकअप डाले की भीषण टक्कर, महिला की मौत; बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

​उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक प्राइवेट बस और पिकअप डाले के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​हरियावां थाना क्षेत्र की घटना

​यह हादसा हरियावां थाना क्षेत्र के जटुली पुलिया के पास घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

​हादसे का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

​हादसे में हताहत: भीषण टक्कर के कारण एक महिला यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

​अस्पताल में भर्ती: पुलिस ने घायल बच्ची और अन्य घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

​द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरदोई में प्राइवेट बस और पिकअप डाले की भीषण टक्कर, महिला की मौत; बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल ​उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक प्राइवेट बस और पिकअप डाले के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​हरियावां थाना क्षेत्र की घटना ​यह हादसा हरियावां थाना क्षेत्र के जटुली पुलिया के पास घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ​हादसे का विवरण और पुलिस की कार्रवाई ​हादसे में हताहत: भीषण टक्कर के कारण एक महिला यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। ​अस्पताल में भर्ती: पुलिस ने घायल बच्ची और अन्य घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। ​द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026