कोरांव: पचेड़ा में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल हुआ, ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया
कोरांव थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ट्रैक्टर खेत की जुताई करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक कल्टीवेटर और सीट के बीच फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है।