इटावा: अवैध खनन परिवहन पर कड़ा एक्शन: बसरेहर में 19 वाहनों पर कार्रवाई, एक फर्जी नंबर प्लेट वाला डंपर पकड़ा, तीन पर मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Apr 12, 2026 अवैध खनन, अवैध परिवहन और बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। चेकिंग के दौरान 4 बजेएक डंपर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने डंपर को सीज कर चालक दीपक सिंह एवं परिचालक अमन निवासी नगला बीरबल बढ़पुरा को पकड़ा।