उधवा: उधवा प्रखंड सभागार और प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शुरू
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बीडीओ जयंत कुमार तिवारी ने तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक हारून रशीद,मनरेगा बीपीओ प्रियरंजन कुमार, प्रधान सहायक अरूण गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।