करौं: करौं मंडल भाजपा की बैठक में 12 मई को डीसी कार्यालय का घेराव करने का फैसला
Karon, Deoghar | May 7, 2026 करौं मंडल भाजपा की बैठक गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में हुई। मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी आंदोलन को लेकर रणनीति बनी। नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और पेयजल संकट जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया।