कटोरिया: सौरी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी
Katoria, Banka | Jul 27, 2026 सौरी मोड़ पर सोमवार शाम करीब सात बजे सामने से आ रही एंबुलेंस से साइड लेने के दौरान उसके पिछले हिस्से से बाइक का हैंडल सटने से बाइक असंतुलित होकर हो गयी। जिसमें बाइक सवार रिखिया राजदह गांव का रामधारी मंडल जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया।