नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 48 से नवनिर्वाचित पार्षद हरिराम चौपड़ा के विजयी होने पर वार्डवासियों की ओर से उत्साहपूर्वक विजयी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान वार्डवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।